बागपत। मेरठ-करनाल हाईवे पर हबीबपुर गांव के पास ट्रैक्टर व कार की भिड़ंत में लुहारी गांव के सगी बहन-भाई की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार मृतक बच्चों की मां व उनके मामा की लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान सड़क दुर्घटना में रिश्तेदार की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतक भाई-बहन के बुआ के लड़के की भी भडल गांव के पास दुर्घटना में मौत हो गई। उधर एक साथ तीन बच्चों की मौत हो जाने पर परिवार व रिश्तेदारी में कोहराम मच गया।
मृतक खुशी उम्र 13 साल व अमन दांगी उम्र 18 साल पुत्रगण रामपाल लुहारी गांव के रहने वाले थे। जबकि तीसरा मृतक युवक अंनत उम्र 24 पुत्र पप्पू भडल गांव का रहने वाला था और मृतक भाई-बहन की बुआ का लडका लगता था। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम अमन दांगी अपनी बहन खुशी, अपनी मां सविता वह अपने मामा की लड़की के साथ कार में सवार होकर सिसौली गांव जा रहा था।
जब वे मेरठ करनाल हाईवे पर हबीबपुर गांव के पास पहुंचे, तो अचानक कार के सामने ट्रैक्टर आ गया, जिससे कार पलटने से अमन व खुशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां सविता व मामा की लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने घायलो को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, उधर कार दुर्घटना की सूचना पर मिलने पर जब भडल निवासी अनंत मौके पर जा रहा था, तो उसकी भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उधर एक साथ तीन की मौत हो जाने पर परिवार व रिश्तेदारी में कोहराम मच गया।
