गोंडा। परियोजना अधिकारी यूपीनेडा ने बताया है कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल से आई०टी०आई०/इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यार्थियों को 45 दिवसीय पूर्ण आवासीय एवं निःशुल्क सूर्य मित्र प्रशिक्षण दिये जाने की योजना संचालित है।
संतोषजनक रूप से उक्त 45 दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत प्रशिक्षुकों को देश की विभिन्न सौर ऊर्जा कम्पनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं तथा प्रशिक्षणार्थी अपना स्वरोजगार भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदकों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। प्रशिक्षण हेतु प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक प्रशिक्षणार्थी, मोबाइल/ व्हाट्सएप नं०- 8004949089 एवं ईमेल- chinhat@rediffmail.com पर सम्पर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
उन्होने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022 2023 में कुल 06 बैच जिसमें ( 6x27) कुल 162 प्रतिभागियों को चयन कर प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है। प्रथम बैच माह जून, 2022 से प्रारंभ किया जाना संभावित है। प्रतिभागियों का चयन प्रथम आगत प्रथम पावत के आधार पर किया जायेगा।
