नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उन्होंने 8 यात्रियों तक के सभी भारतीय वाहनों में कम-से-कम 6 एयरबैग अनिवार्य करने वाले एक अधिसूचना के मसौदे को मंजूरी दे दी है। बकौल गडकरी, “एम1 कैटेगरी की गाड़ियों में यात्रियों पर सामने व अगल-बगल की टक्करों के प्रभाव को कम करने के लिए 4 अतिरिक्त एयरबैग अनिवार्य होगा।”
इससे पहले नितिन गडकरी यातायात नियमों का पालन न करने पर भारी जुर्माना लगाने के कड़े फैसले की ले चुके हैं। इस तरह के नए नियम बनाने का मकसद सड़क हादसे में लगातार कमी लाना है।
प्रदूषण नियंत्रण के लिए भी वाहनों से संबंधित नीतियों में लगातार बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। 15 साल से ऊपर की अवधि के वाहनों को दिल्ली और एनसीआर में संचालित नहीं होने दिया जा रहा है। अब नए नियमों के तहत ही सड़कों पर वाहनों का संचालन हो सकेगा।
