बिजनौर। आंख पर पट्टी बांधकर खेल रहा बच्चा छत से गिरकर घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।
बिजनौर थाना कोतवाली शहर की ईदगाह रोड के रहने वाले निसार का सात साल का इकलौता बेटा जियान घर की छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। बच्चे आंख पर पट्टी बांधकर खेल रहे थे। ज्ञान की आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी।
लुका छुपी खेलते वक्त जियान छत से नीचे गिर गया। अचानक किसी के तेज गिरने की आवाज हुई तो परिवार वालों ने बाहर निकल कर देखा उनके होश उड़ गए जीवन लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती कराने के कुछ घंटे बाद ही बालक की मौत हो गई। जियान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
