बिजनौर। सहारनपुर में हुए पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे बिजनौर में नहटौर के तीरगरान मोहल्ले में एक पटाखा गोदाम में आग लग गई। आग की घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं आग लगने से दो से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है।

मंगलवार को तीरगरान मोहल्ले में मुबारक हुसैन, शाहिद हुसैन पुत्र अकबर हुसैन पटाखा बनाने व भंडारण करने की दुकान के ऊपर रखे टैंक में जनरेटर से पानी भर रहे थे। इस दौरान शार्ट सर्किट होने के कारण दुकान में आग लग गई। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी धामपुर, थाना प्रभारी नहटौर मय फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

उधर पुलिस ने दुकान के लाईसेंस को लेकर जांच शुरू कर दी है। आग में दो लोगों के घायल होने की सूचना पर पुलिस सीएचसी पर जानकारी करने पहुंची। एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी डॉण्धर्मवीर सिंह ने कहा कि दुकान के लाइसेंस को लेकर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।