बागपत। किसान के बेटे ने वो कर दिखाया जो किसी के लिए भी एक सपना हो सकता है। उसने यह भी साबित कर दिया कि यदि कुछ कर गुजरने का जज्बा हो और हौसला तो दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। जी हां हम बात कर रहे हैं बागपत के किसान के बेटे गौरव की। जिन्होंने अमेजन ने अपने यहां डेढ़ करोड़ का पैकेज दिया है।

गौरव इस समय अमेरिका में हैं। आपको बता दें कि इससे पहले गौरव गूगल जैसी कंपनी का ऑफर ठुकरा चुके है। इसके बाद उन्होंने अमेजन का प्रस्ताव स्वीकार किया है। गौरव अमेजन में साफ्टवेयर इंजीनियर है। इतना ही सादगी की मिसाल गौरव जब भी गांव आते है तो पिता के साथ खेती बाड़ी में ही जुट जाते हैं।

खट्टा प्रहलादपुर गांव के रहने वाले गौरव एक गरीब किसान परिवार से हैं। गौरव ने गांव के प्राथमिक विद्यालय से कक्षा पांच तक पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वह गांव के ही इंटर कालेज में पढ़े। 2007 में बीएससी में खेकड़ा के डिग्री कालेज में दाखिला लिया। गौरव अपना खर्चा पूरा करने के लिए बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे। इसके बाद इसी पैसे से उन्होंने अपने लिए एक साइकिल खरीदी। इसके बाद वह प्रतिदिन 15 किमी दूर कालेज जाया करते थे।

इसके बाद उन्होंने आइआइटी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में एमसीए में प्रवेश के लिए परीक्षा दी। पहले ही प्रयास में उसका चयन एमसीए के लिए हो गया। 2011 में एमसीए परीक्षा टाप की। एमसीए के बाद गौरव के पास गूगल का आफर आया। जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। इसके बाद अमेजन कंपनी के बेंगलूरू कार्यालय में उनका चयन बतौर सीनियर साफ्टवेयर इंजीनियर हो गया। अब कंपनी ने उनका ट्रांसफर वाशिंगटन के सिएटल शहर स्थित कंपनी के हेड आफिस में बतौर प्रिसिपल इंजीनियर कर दिया है।