मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान की ‘मन्नत’ आखिर 24 दिन बाद बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार उनके बेटे आर्यन खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई।
कोर्ट जमानत का विस्तृत फैसला शुक्रवार को जारी करेगा और तब तक आर्यन को जेल में ही रहना होगा। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी कोर्ट ने जमानत दे दी। जस्टिस एनडब्ल्यू सांबरे ने सुनवाई में सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद कहा, तीनों जमानत अर्जियां मंजूर की जाती हैं। मैं कल शाम तक विस्तृत आदेश सुनाऊंगा।
आर्यन के वकीलों ने कोर्ट से जमानत राशि जमा करने की अनुमति मांगी, जिस पर इनकार करते हुए जज ने कहा, अभी जमानत दी जानी है। मैं कल भी आदेश सुना सकता था, लेकिन मैंने आज आदेश दे लिया। अब कल विस्तृत फैसला सुनाने तक रुक जाएं। आर्यन खान को 3 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था। तब से वह न्यायिक हिरासत में है और अर्थर रोड जेल में बंद है। आर्यन को जमानत के लिए माननी होंगी ये शर्तें •जमानत के दौरान मुंबई नहीं छोड़ सकता आर्यन – – देश छोड़कर जाने के लिए जज की अनुमति जरूरी – हर शुक्रवार सुबह 11-12 के बीच एनसीबी के सामने पेश होना होगा
