बस्ती । विभागीय अधिकारी एक सप्ताह के भीतर अवैध अतिक्रमण हटवाकर रिपोर्ट करेंगे। तहसील सदर, हर्रैया एवं भानपुर में चिन्हित 8 बड़े अवैध अतिक्रमण मयपुलिस फोर्स के जाकर हटवाया जाएगा। उक्त निर्देश जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दिया है। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान में किसी गरीब की झोपड़ी न उजाड़ने के लिए उन्होने निर्देशित किया है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि बड़े भूमाफिया चिन्हित करके उनके खिलाफ मुकदमा कराया जायेगा तथा जेल भेजा जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय अधिकारी स्थानीय थाने से पुलिस बल लेकर अवैध अतिक्रमण हटवायेंगे। अवैध अतिक्रमण हटने के तत्काल बाद कब्जा प्राप्ति की कार्यवाही की जायेंगी ताकि पुनः अतिक्रमण न हो सकें। सभी नगर पंचायते सम्पत्ति रजिस्टर के अनुसार सार्वजनिक भूमि, तालाब का चिन्हॉकन करेंगे। तालाब पर अवैध अतिक्रमण, बने मकान जे.सी.बी. लगाकर हटाये जायेंगे।
उन्होने नवगठित नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पूर्व के प्रधान से सम्पर्क कर सम्पत्ति रजिस्टर तैयार करें। आने वाले समय में खाली भूमि पर शासकीय परियोजनाओं का निर्माण कराया जायेंगा। उन्होने कहा कि अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कराया जायेंगा।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कब्जा हटवाने से पूर्व संबंधित विभाग समुचित नोटिस जारी करेंगे। अवैध निर्माण हटाने में जे.सी.बी. का दुरूपयोग नही किया जायेंगा। उन्होने कहा कि भूमाफियाओं से सख्ती से निपटा जायेंगा और आवश्यकता पड़ने पर गैंगेस्टर एक्ट भी लगाया जायेंगा।
