अपारशक्ति खुराना अभिनीत फिल्म ‘बर्लिन’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है और यह रोमांच और साज़िश का एक परफेक्ट पैकेज है। 1990 के दशक की नई दिल्ली के राजनीतिक माहौल पर आधारित ‘बर्लिन’ हमें एक ऐसी दुनिया में ले जाती है, जो भारतीय दर्शकों के लिए स्पाई थ्रिलर जॉनर को फिर से परिभाषित करने का वादा करती है। फिल्म की कहानी में मोड़ तब आता है, जब ऑथोरिटीज एक डेफ-म्यूट व्यक्ति (ईश्वक सिंह) को विदेशी जासूस होने के संदेह में गिरफ्तार कर लेते हैं। ट्रेलर में अपारशक्ति खुराना को एक साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की भूमिका में दिखाया गया है, जिसे शायद पहले बॉलीवुड फिल्मों में नहीं दिखाया गया है। उनके दर्शक इस फिल्म में अभिनेता से अपने अभिनय कौशल से चमकने की उम्मीद कर सकते हैं, जो ज़ी स्टूडियोज़ और यिप्पी की ये मोशन पिक्चर्स के बीच एक कोलैबोरेशन है और ये ज़ी5 ओरिजिनल फ़िल्म है।

View this post on Instagram

A post shared by ZEE5 (@zee5)

फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए अपारशक्ति ने कहा, “बर्लिन वह जगह है, जहां हंसी थम जाती है और इंटेंसिटी शुरू होती है। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसके साथ मैं भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ हूं क्योंकि इसने वास्तव में मेरे अंदर के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता को बाहर निकाला है। अतुल सभरवाल ने मुझे मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर निकाला और एक ऐसी चुनौतीपूर्ण दुनिया में भेजा, जो एक माइंड बेन्डिंग थ्रिलर है, जिसमें आप अपने सोफे पर बैठे हुए जासूस की भूमिका निभाएंगे।

फिलहाल अपारशक्ति साल की सबसे बड़ी फिल्म ‘स्त्री 2’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जो थिएटर में सफलतापूर्वक अपना प्रदर्शन जारी रखे हुए है। ‘स्त्री 2’ में अपारशक्ति खुराना ने ‘बिट्टू’ की भूमिका को दोबारा निभाया और एक्टर ने दर्शकों को गुदगुदाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब, ‘बर्लिन’ के ट्रेलर के साथ, दर्शक यह देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि अपारशक्ति के पास उनके लिए क्या नया है।

‘बर्लिन’ 13 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अलावा अभिनेता ‘बदतमीज़ गिल’ में भी दिखाई देंगे, जो 29 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी। उनके पास पाइपलाइन में ‘फाइंडिंग राम’ नाम की एक डॉक्यूमेंट्री भी शामिल है।