बस्ती । स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांधी जयंती पर भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास़्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

नगर मंडल के उपाध्यक्ष शरद सिंह रावत ने बताया कि अमहट घाट पर बापू और शास्त्री जी की प्रतिमा की साफ सफाई की गई। इसके बाद फौरा तिराहे पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की सफाई करके माल्यार्पण किया गया।

इसके बाद बड़े अस्पताल, कड़ुआ बाबा मंदिर और दक्षिण दरवाजे चौराहे पर भी सफाई अभियान चलाया गया। इसके अलावा लोगों को सफाई के लिए जागरूक भी किया गया। इस दौरान भाजपा नगर मंडल के समस्त पदाधिकारी और सदस्य गण मौजूद रहे।