नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को चाइल्ड पोनोग्राफी के मामले में यूपी देश के 14 राज्यों में एकसाथ 76 स्थानों पर छापा मारा। सीबीआई बच्चों के यौन उत्पीड़न और उनसे जुड़ी यौन सामग्री को ऑनलाइन प्रसारित करने के मामले की जांच कर रही है।
प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और हिमाचल सहित अन्य राज्यों में छापे मारे गए हैं।
एजेंसी ने दो दिन पहले 14 नवंबर को ऑनलाइन चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित 23 मामले दर्ज किए थे। इनमें 83 लोगों को नामजद किया गया था।
