गोंडा। सीडीओ ने विकास खंड मुजेहना के पीएचसी बनगाई और रुद्रगढ़ नौसी के गोआश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। पीएचसी में होम्यापैथिक चिकित्सक के अनुपस्थित मिलने पर उनका वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने मंगलवार को विकास खण्ड मुजेहना अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बनगाई पहुंचे। वहां होम्योपैथिक चिकित्सक डॉण् तान्या वैष्णव गैरहाजिर मिलीं। स्टाफ ने भी डॉण् तान्या के ड्यूटी पर प्रायरू नहीं आने की बात कही। सीडीओ ने अनुपस्थित डॉक्टर का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने निर्देश दिए कि रोगी कल्याण समिति व ग्राम पंचायत के पैसे का उपयोग करते हुए अस्पताल परिसर को साफ.सुथरा कराने के साथ अन्य जरूरी निर्माण कार्य व संसाधनों का प्रबंध कराया जाय। अस्पताल का परिसर, वॉशरूम आदि गंदा मिला। सीडीओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि वे व्यक्तिगत रूचि लेते हुए कार्य कराकर अवगत कराएं।
इसके बाद उन्होंने गोशाला का निरीक्षण किया। वहां सीडीओ को स्थिति बेहतर और संतोषजनक मिली। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान 271 गोवंश संरक्षित पाए गए। सभी रजिस्टर ठीक मिले। गोशाला रूद्रगढ़, नौसी में गाय और सांड़ों को अलग.अलग रखा गया है। जिससे दुर्घटनाएं नहीं हो रही हैं।
गोशाला में पेयजल के लिए तालाब, मोेटर तथा हरे चारे के लिए बुआई का प्रबन्ध किया गया है। निरीक्षण के दौरान कार्य संतोषजनक मिलने पर सीडीओ ने ग्राम प्रधान नाजिया फातिमा तथा पंचायत सचिव जयचन्द्र वर्मा को शाबाशी दी है। निरीक्षण के दौरान बीडीओ, प्रभारी चिकित्साधिकारी तथा अन्य उपस्थित रहे।
