बुलंदशहर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जल्द ही जनपद आगमन का कार्यक्रम जारी हो सकता है। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर तैयारी करनी शुरू कर दी है। 


प्रदेश सरकार ने जिला अस्पताल का उच्चीकरण कर कल्याण सिंह मेडिकल कालेज की घोषणा की थी। इसके बाद एक कंपनी को कालेज निर्माण का टेंडर भी पिछने दिनों जारी कर दिया थ। इसके बाद कंपनी ने जमीन की चहारदीवारी करने के साथ काम भी शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मेडिकल कालेज का शिलान्यास करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मेडिकल कालेज के साथ मुख्यमंत्री कई प्रदेश के पहले मदर एंड न्यू बोर्न केयर यूनिट व खुर्जा में तैयार हो रहे वातानुकूलित 100 बेड के कोविड हास्पिटल का उदघाटन कर सकते हैं। जिला प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम फाइनल नहीं हो पाया है। शीघ्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम फाइनल होने की उम्मीद है।
 
मेडिकल कालेज के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री जिले में आएंगे, लेकिन अभी उनका कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है -डा. विनय कुमार सिंह, सीएमओ