मेरठ। लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को अभी तक रिहा नहीं किए जाने के विरोध में मेरठ में कांग्रेसियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। कांग्रेसियों ने कहा कि जब तक प्रियंका गांधी की रैली नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा।
कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी के साथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने पर सतीश शर्मा, मतीन अंसारी, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी , कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव रोहित गुर्जर, अनिल शर्मा, वरिष्ठ नेता अनिरुद्ध त्यागी समेत काफी संख्या में कांग्रेसी धरने पर बैठे हैं।
उनका कहना है कि जब तक प्रियंका गांधी की रिहाई नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा। किसी के साथ लखीमपुर खीरी में घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त किया जाए और घटना के जिम्मेदार उनके बेटे की भी गिरफ्तारी की जाए।