सहारनपुर। सरसावा के मोहल्ला चौधरियन स्थित पंचायती गोशाला के मुख्य द्वार पर प्लास्टिक के कट्टे में मांस मिलने से लोगों में रोष फैल गया।

इस मामले को लेकर एक बैठक बुलाई गई। इसके बाद सैकड़ों की तादाद में पहुंचे हिंदू संगठनों तथा नगर के हिंदू समाज के लोगों ने थाने पर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। थानाध्यक्ष ने जल्द ही मामला का खुलासा करने का आश्वासन दिया।

रविवार देर रात को देवबंद के व्यसन मुक्त गांव मिरगपुर में बाबा फकीरा दास की तपोस्थली के पास थैली में मांस फेंक कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। बीते 24 घंटे में सरसावा में ही है मांस फेंकने की चौथी घटना है। पुलिस अभी तक एक भी घटना में शामिल शरारती तत्वों को पकड़ नहीं पाई है।