कानपुर। अभिवर्षा और दीप इंटरनेशनल की और से शहर के रंगोली गेस्ट हाउस में नूरजहाँ सीजन-2 का भव्य आयोजन किया गया। इसमें महिला प्रतिभागियों ने गीत संगीत और नृत्य के साथ मॉडलिंग में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम संयोजक अभिलाष सिंह सिंगर और आँचल फाउंडेशन की फाउंडर आँचल सिंह ने बताया कि यह आयोजन मशहूर गायिका और अभिनेत्री नूरजहाँ की याद में कराया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण का सन्देश देना और भारतीय संगीत और संस्कृति के प्रति युवाओं को जागरूक करना था।

कार्यक्रम में 25 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने रैंप पर कैटवाक भी किया। दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया और उनके प्रदर्शन को सराहा। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रेस क्लब के संरक्षक शरद वाजपई ने ऐसे आयोजन नियमित रूप से करने का सन्देश दिया। प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर संयोजक अभिलाष सिंह सिंगर, आँचल सिंह, प्रियंका सिंह मक्कू, गेना सिंह, दीपक गुप्ता, चंद्रशेखर, विजय सिंह, आशीष श्रीवास्तव, गौरव तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।