गोंडा। कोर्ट की रोक के बावजूद घर पर डल रहे लिंटर को रोकने गई पुलिस पर मकान मालिक और उनके सहयोगियों ने हमला कर दिया। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बल प्रयोग कर आरोपियों को रोका। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

थाना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम कैथोली में मुन्नालाल ने न्यायालय के स्थगन आदेश के बाद भी छत डालने के लिए शटरिंग लगवा रहे हैं थे। जिस पर प्रतिवादी दृगपाल ने उन्हें रोका तो मुन्ना लाल और उसके सहयोगियों ने दृगपाल को मारपीट तथा बचाने आये गांव के निवासियों को भी मारने के लिए दौड़ाया।

गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो अपराधियों ने पुलीस पर भी हमला कर दिया जिससे कई पुलिस कर्मी घायल हो गये। तो पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए मामले को शांत कराया। कर्नलगंज पुलिस ने जयप्रकाश, सूरज यादव, राहुल गौतम, प्रदीप कुमार यादव, श्यामपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है ।