मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.एस. केसरी ने बताया है कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं विनायक कॉस्मेटिक सर्जरी एंड लेजर सेंटर लखनऊ के सहयोग से मूक बधिरता निवारण कार्यक्रम के अन्तर्गत शून्य से पांच वर्ष तक के जन्मजात मूक बधिर बच्चों का जिला पुरुष चिकित्सालय गोण्डा के कोविड अस्पताल में 20 अप्रैल दिन बुधवार को प्रातः 10 बजे से सायं 04 बजे तक क्रीनिंग करके निःशुल्क कॉकलियर इंप्लांट सर्जरी हेतु पंजीयन किया जाएगा।

सीएमओ डाॅ0 केसरी ने जनसामान्य से अपील की है कि स्क्रीनिंग कराने के लिए निर्धारित दिवसों में मूक बधिर बच्चों को जिला अस्पताल के कोविड विंग में लाएं जिससे मूक बधिर बच्चों का निशुल्क इलाज किया जा सके।

उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रबंधक उमाशंकर वर्मा 9415533385 तथा विनायक का कॉस्मेटिक सर्जरी एंड लेजर सेंटर लखनऊ के रमेश कुमार 9454772206 से संपर्क किया जा सकता है।