देहरादून। एडु किड्स एकेडमी एवं जगतबंधु सेवा ट्रस्ट की ओर से चंद्रबनी में निशुल्क शिशु एवं बाल रोग चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में डॉक्टर ने लोगों को बच्चों में होने वाली मौसम संबंधी बीमारियों की जानकारी दी। साथ उनसे बचाव एवं उपचार के बारे में भी बताया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुश गुप्ता ने कहा कि बरसात के मौसम में जलजनित सहित कई प्रकार की बीमारियां हो जाती हैं। जिनसे सावधानी बरतकर बचा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि अपने घर के आसपास सफाई रखें, भोजन गर्म ही खाएं, पानी स्वच्छ पीयें। इस मौसम में त्वचा संबंधी रोग अधिक होने की संभावना होती है, ऐसे में रोजाना स्नान कर शरीर को स्वच्छ रखें। इस दौरान 165 बच्चों की जांच की गई। इस अवसर डॉ. अंकुश गुप्ता की सेवाओं के देखते हुए उन्हें जगतबंधु सेवा ट्रस्ट के वेलफेयर डायरेक्टर दिलीप कुमार शर्मा, सुनील शाह एवं स्कूल डायरेक्टर बहादुर संनवार, स्कूल प्रधानाचार्य सुशीला संनवार ने सेवा संकल्प अवाॅर्ड से सम्मानित किया।
