देहरादून l दून में जल्द ही इलेक्ट्रिक कारों व अन्य वाहनों को चार्ज करने के लिए 9 स्थानों पर चार्जिंग पॉइंट बनाए जाएंगे। वीरवार को जिलाधिकारी और नगर निगम अधिकारियों की बैठक में इसके लिए जगहों का चुनाव किया गया।
बैठक में सबसे पहले शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती हुई संख्या के बारे में प्रेजेन्टेशन दिया गया।

बैठक के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि शहर में चयनित स्थानों पर फास्ट चार्जिंग पॉइन्ट स्थापित किए जाएंगे जिनमें प्रति वाहन चार्ज किए जाने के लिए 45 से 50 मिनट का समय लगेगा। एक चार्जिंग पॉइन्ट पर अधिकतम 2 वाहनों को एक साथ चार्ज किया जा सकेगा। इन चार्जिंग पॉइन्ट को इस्तेमाल करने के इच्छुक व्यक्ति ऐप के माध्यम से यह पता कर सकेंगे कि किस सेंटर पर चार्जिंग स्लॉट खाली है।

बैठक में नगर आयुक्त, गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी सदर हरि गिरि, गोपाल राम बिनवाल, अनुज, सीओ ट्रैफिक, डीसी उनियाल, बीएस असवाल, राहुल कपूर आदि मौजूद रहे।

यहां बनेंगे चार्जिंग प्वाइंट

  1. पेटल पार्क के सामने घंटाघर के निकट
  2. गांधी पार्क के निकट
  3. पैसेफिक हिल्स, राजपुर रोड के निकट
  4. आईटी पार्क के निकट
  5. महाराणा प्रताप चौक के निकट
  6. आईएसबीटी के निकट
  7. बल्लूपुर चौक के निकट
  8. रिस्पना पुल, आईएसबीटी रोड, विधानसभा के निकट, अजबपुर फ्लोईओवर
  9. मॉल ऑफ देहरादून के निकट