बिजनौर। लगातार हो रही बारिश से जंगल में रहने वाले जानवर भी परेशान हो गए हैं और वह जंगल से निकल कर आबादी की तरफ आ रहे हैं। यह कई बार परेशानी का सबब भी बन जाता है। रविवार को ऐसे ही बारिश से परेशान होकर एक हाथी हाईवे पर आ गया। जिससे घंटों यातायात बाधित रहा।
यह मामला बिजनौर के कालागढ़ के कार्बेट टाइगर रिजर्व पार्क का है। रविवार को यहां एक हाथी जंगल से निकलकर हाईवे पर आ गया। जिससे न केवल हाईवे पर यातायात काफी देर तक रूका रहा। इतना ही नहीं लोग इससे डर गए।
हालांकि हाथी हाईवे पर काफी देर तक रहा और इसके बाद जंगल में निकल गया। जिससे लोगों ने काफी राहत की संास ली। कालागढ़ के कार्बेट टाइगर रिजर्व में अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती है। कई बार हाथी लोगों के लिए खतरे का सबब भी बन गए हैं।
