मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के व्यवसायिक प्रकोष्ठ की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बैठक मेरठ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ विकास अग्रवाल ने की। बैठक का संचालन व्यवसायिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक कमल दत्त शर्मा ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि रहे उत्तर प्रदेश के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश मिश्रा ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए, मोदी सरकार एवं योगी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। और कहा कि आपके और हमारे कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। व्यवसायिक प्रकोष्ठ भाजपा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ है जिसमें हमें व्यवसायिक क्षेत्र के सभी लोगों को साथ लेकर काम करना है। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा से सभी जाति सभी वर्ग एवं सभी क्षेत्र में काम किया है। इसीलिए भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

व्यवसायिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक कमल दत्त शर्मा ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कहा की संगठन ने जो हमें जिम्मेदारी दी है। उसको हम पूरी निष्ठा एवं समर्पण से निभाएंगे तथा आने वाले समय में व्यवसायिक प्रकोष्ठ पश्चिमी क्षेत्र में ऐतिहासिक रूप में कार्य करेगा और अपनी पहचान बनाएगा। हम व्यवसायिक क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों के दरवाजे तक जाकर मोदी बम योगी सरकार की की उपलब्धियों को पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।
भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री इन्द्रपाल बजरंगी ने पार्टी को मजबूत बनाने में जी जान से जुटने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ओपी मिश्रा, डॉ विकास अग्रवाल, कमल दत्त शर्मा, इन्द्रपाल बजरंगी, नीता गुप्ता, प्रवीण जैन, आमोद कुमार, सुनील गुप्ता, कपिल शर्मा, कमल त्यागी, आशीष गुप्ता, अंकुर गोयल, अनुज रोहटा आदि उपस्थित रहे।