पेटृोल डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि ने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड बढ़ा दी है। इसी के साथ वाहन निर्माता कंपनियां भी इन पर अधिक ध्यान देने लगी हैं। अगर हम यह कहें कि आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का है तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। इसी कड़ी में फ्रांस बेस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर मैन्युफैक्चरर LVNENG अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर S6 पेश किया है। बेहद ही आकर्षक रेट्रो लुक और स्टाइल के इस स्कूटर को एशियाई और यूरोपियन बाजार को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

LVNENG S6 कोई आम स्कूटर नहीं है बल्कि ये प्रीमियम फीचर्स से लैस हैए इसमें स्म्क् लाइटिंग सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पॉड, कीलेस स्टार्ट, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एक इम्मोबिलाइज़र जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इस स्कूटर के डिज़ाइन को रेट्रो लुक देते हुए इसे प्रीमियम ट्च दिया है। ये स्कूटर रिमोट कंट्रोल सिस्टम और डबल लेयर सीट के साथ आती है।

इसके सीट को लंबा और चौड़ा बनाया गया है। चालक की सीट को थोड़ा मोटा कुशन देते हुए उपर उठाया गया है। वहीं पिलन राइड यानी कि स्कूटर के पिछले हिस्से पर बैठने वाले यात्री को भी पर्याप्त सीट मिलता है। इसमें पंचर प्रूफ टायर के साथ दोनों व्हील्स में Disk ब्रेक्स दिए गए हैं। जहां तक साइज की बात है तो इसकी लंबाई 1865mm, चौड़ाई 700mm और उंचाई 1113mm है, इसके अलावा इसमें 1350 mm का व्हीलबेस मिलता है।

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4000w की क्षमता का Bosch इलेक्ट्रिक मोटर इस्तेमाल किया है। इसके अलावा ये स्कूटर 60V32Ah की क्षमता के दो बैटरी पैक के साथ आती है, ये लिथियम आईऑन बैटरी LG से लिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 120 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है और इसकी टॉप स्पीड 75 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

LVNENG S6 में इस्तेमाल की गई बैटरी के लिए कंपनी दो साल की वारंटी दे रही है। ये स्कूटर Vespa मॉडल पर बेस्ड है और इसे एडवांस फीचर्स से लैस किया गया है। इस स्कूटर की कीमत 6,383 डॉलर तय की गई है। हालांकि ये इंडियन मार्केट पेश की जाएगी या नहीं इसके बारे में कंपनी की तरफ से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।