गोंडा। बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के दौरान शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से खेत की रखवाली कर रहे एक किसान की मौत हो गई।

मृतक किसान खेत में झोपड़ी बना कर खेत की देखरेख करता था। करनैलगंज के दुदा रामपुरा चौराहा के पास बचचाराम मचान बना कर फसल की रखवाली कर रहा था, शुक्रवार दोपहर बाद बारिश के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरी। इसमें किसान की मौके पर ही मौत हो गई।