बिजनौर । कोतवाली शहर क्षे़त्र में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वारदात स्वाहेड़ी बुजुर्ग में गांव की है। जंगल में खेत में मेहड़ा देने को लेकर चली गोली में देवेंद्र सिंह की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके बेटे अतुल और मोहित भी गोली व धारदार हथियार लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए ।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मौके पर पुलिस बल काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। एसपी सिटी ने भी घटनास्थल का दौरा किया। मेहड़ा चोरी का बताया जाता है।
