मेरठ। युवक की अगवा कर पत्नी के प्रेमी ने गोली मारकर हत्या कर दी और शव को काजमाबाद गून के जंगल में फेंक दिया। पत्नी मोनिसा उर्फ मनी को हिरासत में लेकर बड़ौत पुलिस ने खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव खड़खड़ी निवासी आरोपित नागेंद्र और उसके एक साथी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी।
परतापुर थाना क्षेत्र के काजमाबाद गून गांव के जंगल में सोमवार दोपहर स्कार्पियो सवार लोगों ने सतवीर की ट्यूबवेल के पास सड़क किनारे एक युवक का शव फेंक दिया। इसी दौरान स्कूल से लौट रहे छात्रों ने स्कार्पियो सवार लोगों को शव फेंकते देखकर शोर मचा दिया। आरोपित नमक फैक्ट्री से स्कार्पियो को मोड़कर भाग गए।
छात्रों के शोर मचाने पर आसपास जंगल में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गांव प्रधान और प्रधान ने परतापुर पुलिस को जानकारी दी। एएसपी विवेक यादव और इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे।कुछ घंटे में पहचानपुलिस के मुताबिक, युवक की गर्दन में गोली लगी हुई थी। आसपास के जनपदों में मृतक की फोटो भेजकर पुलिस ने पहचान करने का प्रयास किया। कुछ ही घंटे बाद युवक की पहचान बागपत जिले के बड़ौत थाने के बिजरौल गांव निवासी वरुण कुमार पुत्र ऋषिपाल तोमर के रूप में हुई। वरुण की बड़ौत से अगवा कर काजमाबाद गून में हत्या की गई। बड़ौत पुलिस की जांच में सामने आया कि वरुण की पत्नी मोनिसा के प्रेमी नागेंद्र ने सोमवार सुबह पांच बजे वरुण को घर से अगवा किया था।
न्यूटिमा अस्पताल के बाउंसर से हुआ था महिला को प्यारमनी अपने पति वरुण को उपचार के लिए कुछ दिन पहले गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा अस्पताल में लाई थी। वहीं मीनू की मुलाकात बाउंसर नागेंद्र से हो गई। इसके बाद दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी और एक दूसरे से मिलने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर वरुण ने पत्नी को रोकने का प्रयास किया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार पत्नी ने बाउंसर के साथ मिलकर वरुण की हत्या का प्लान बनाया था। प्लान के मुताबिक सुबह पांच बजे मनी के प्रेमी नागेंद्र ने स्कार्पियो से वरुण को अगवा किया था।
