बिजनौर। जिले में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है जहां एक बाप पर शराब पीने से मना करने पर अपने इकलौते बेटे को मौत के घाट उतारने के आऱोप लगे हैं। पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

दरअसल पूरा मामला जनपद बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र का है जहां एक रिश्तों को खून से लाल करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस दौर में रिश्ते किस कदर खून से लाल हो रहे है इसकी एक सनसनीखेज मिसाल बिजनौर के हल्दौर में उस वक्त देखने को मिली जब एक पिता ने अपने ही सगे इकलौते बेटे का गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

मामला जनपद बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के उमरी गावँ का है जहां रहने वाले छोटे सिंह शराब पीने के आदि है और अक्सर शराब पीता रहता है उसका एक 17 वर्षीय अग्नि कुमार नाम का बेटा है जब इकलौते बेटे ने उसे शराब पीने से मना किया तो कलयुगी पिता ने अपने ही इकलौते बेटे का गला घोंट कर उस को मौत के घाट उतार दिया।वंही इस मामले में एसओ हल्दौर उदय प्रताप का कहना है की बच्चे की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।