रुड़की। रामपुर गाँव में एक क्लिनिक के माध्यम से वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर खुर्शीद मरीजों की सेवा करते आ रहे थे पर अब रामपुर गाँव को एक बड़ी सौगात मिली है क्योंकि अब खुर्शीद हॉस्पिटल की गाँव में ओपनिंग हुई हैं जिससे लोगों को एक बड़ी राहत मिलेगी ।
मरीजों को पहले अच्छा इलाज लेने के लिए रुड़की हरिद्वार देहरादून का रुख करना पड़ता था पर अब गाँव में मल्टी फैसिलिटी हॉस्पिटल खुलने से क्षेत्र वासियों में भी खुशी का माहौल बना हुआ है । कोरोना काल में भी वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर खुर्शीद ने खाद्द सामग्री से लेकर तमाम जरूरतों के उपकरणों से लोगों की काफी मदद की है।
अब डॉक्टर खुर्शीद ने अपने ही नाम से अस्पताल खोलकर गरीब लोगों को एक बड़ी राहत दी हैं वही अस्पताल में तमाम उपचार के लिए डॉक्टर 24 घण्टे उपलब्ध रखे गए हैं वहीँ डॉक्टर खुर्शीद का कहना है कि यदि कोई मरीज इलाज में पैसे देने में असमर्थ हैं तो उसका इलाज फ्री किया जाएगा।
