नई दिल्ली। ड्रग्स केस में बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से पिता शाहरुख खान और मां गौरी खान की नींदे उड़ीं हुईं हैं। एक तरफ लाख कोशिशों के बावजूद बेटे को जमानत नहीं मिल रहीं दूसरी तरफ जेल की मुश्किल जिंदगी। ये सोच सोच कर कि आर्यन कैसे दिन काट रहे होंगे गौरी खान परेशान हैं। वहीं उन्होंने अब इन सब से बाहर निकले के लिए भगवान की शरण ली है।

शाह रुखखान और गौरी खान के एक पारिवारिक मित्र ने बताया है कि, शाहरुख और गौरी दोनों ही दिन-ब-दिन बेहद चिंतित होते जा रहे हैं। गौरी ने बेटे को बचाने के लिए नवरात्रि पर मन्नत मांगी हैं।

आम तौर पर ये धारणा हैं कि मन्नत पूरी होने कर अपनी कोई सबसे प्यारी चीज छोड़ी जाती है। ऐसे में गौरी ने मीठा खाना पूरी तरह से छोड़ दिया है। अब जब तक उनके लाडले आर्यन घर नहीं आ जाते गौरी मीठे को हाथ भी नहीं लगाएंगी।