गोंडा। मौसम का हाल भी अजब हो रहा है। जहां बारिश हो रही है वहां भी लोग परेशान हैं और जहां नहंी हो रही है वहां तो परेशान हैं ही। ऐसे में परेशान गांव वालों ने इंद्रदेव के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
जिले के करनैलगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस एक ऐसी ही शिकायत आई है। कटरा बाजार के कौड़िया निवासी सुमित कुमार यादव पुत्र जगदेव प्रसाद यादव ने एक शिकायती पत्र देकर इंद्रदेव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं। उन्होंने पत्र में लिखा हैं कि विगत कई माह से बारिश नहीं हो रही, जिससे जनमानस परेशान हैं।
इससे जीव जंतु और खेती भी प्रभावित हो रही है। घर में रह रहीं औरतें और छोटे बच्चे काफी अधिक परेशान हैं। इसलिए आरोपी पर कार्रवाई की जाए। जिससे बारिश हो सके। यह शिकायती पत्र चर्चा का विषय बना हुआ है।
