गोडा। अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पांच पुलिसकर्मियों को धार्मिक पुस्तकें भेंटकर विदाई दी गई।
जनपद गोण्डा मे नियुक्त उपनिरीक्षक नगर पुलिस चतुरगुन, उपनिरीक्षक नगर पुलिस विष्णुदत्त मिश्रा, उपनिरीक्षक नगर पुलिस विनोद चौबे, उपनिरीक्षक नगर पुलिस श्यामसुंदर, उपनिरीक्षक नगर पुलिस राजकुमार तिवारी पुलिस सेवा मे अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए है।
उनकी सेवानिवृत्ति पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिस कार्यालय मे उन्हें फूलमाला पहनाकर, अंग वस्त्र व धार्मिक पुस्तकें भेंटकर विदाई दी तथा भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
