नई दिल्ली। शाहरुख खान दो नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आर्यन खान वापस लौट आए हैं और दिवाली का वक्त है ऐसे में मन्नत में खुशी का माहौल है। शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनके घर को रंग बिरंगी लाइट्स से सजाया गया है।

बॉलीवुड के कई सितारों की ओर से एक दिन पहले ही एक्टर के लिए केक, गुलदस्ते और गिफ्ट भेजे गए। सोमवार को पूरे दिन मन्नत के बाहर किसी ना किसी सेलिब्रिटी की ओर से गिफ्ट और गुलदस्ता ले जाते हुए देखा गया। वहीं शाहरुख खान के जन्मदिन को देखते हुए मन्नत के बाहर से कई वीडियोज वायरल हुए।

देर रात 12 बजे से ही फैन्स का जमावड़ा बंगले के बाहर जुट गया और शाहरुख खान के गाने पर उन्हें डांस करते हुए देखा गया। मन्नत के बाहर भीड़ को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रही।