मेष
आज कार्य क्षेत्र में कुछ व्यवधान आ सकते हैं, इसलिए सावधान रहकर अपने काम पर पूरा ध्यान जरूर बनाए रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोग अपने किसी रिश्तेदार या जान पहचान के व्यक्ति के कारण परेशानी में आ सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को भी अपने साथ काम करने वाले लोगों से कुछ तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन आप अपनी काबिलियत से मुश्किल परिस्थितियों को भी आसान बना पाने में कामयाब हो सकते हैं। आज कुछ ऐसी स्थितियों का निर्माण होगा, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में मददगार साबित होगी, लेकिन फिर भी किसी से भी पैसों का लेनदेन करने से आज बच कर रहे।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : लाल रंग
वृष
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी करीबी दोस्त के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपके मन में नए विचार आएंगे। परिवार के साथ बाहर जाने का प्लान बनेगा। घर से बाहर जाते समय दरवाजे अच्छी तरह से बंद कर लें। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही घर से बाहर निकलें। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, आपकी मनोकामना पूरी होगी। निजी जीवन में दांपत्य सुख मिलेगा और जीवन साथी को समझने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में कुछ निराशा हो सकती है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
मिथुन
आज आप अपने कार्य में आगे बढ पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। आज अपूर्ण कार्यों को भी सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। पर्यटन क्षेत्र आपको बढ़िया करिअर दे सकता है। आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है आज अपनी गलतियों को पहचानकर उसे दोबारा करने से बचें। कामकाज से जुड़ी चुनौतियाँ अपनी मेहनत से ही पूरी हो पाएंगी। आसपास और साथ काम करने वाले लोग भी आप पर भरोसा करेंगे। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : गुलाब रंग
कर्क
आज आप जिन कामों को हाथ में लेंगे, वह पूर्ण होंगे और आपको सफलता के साथ-साथ प्रशंसा भी प्राप्त होगी। शादीशुदा जीवन में आज सुख की प्राप्ति होगी और आज का दिन आपके लिए ऐसा अनुकूल रहेगा कि आपको धन पद और प्रतिष्ठा सभी की प्राप्ति होगी। आपको बेवजह के विवादों और दूसरों के कंट्रोवर्सी से दूर रहने की कोशिश करनी होगी। खुद को अकेला समझने की कोशिश ना करें बल्कि सबके साथ मिल कर रहे। इससे आपको लाभ होगा। पारिवारिक सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा और विद्यार्थियों को भी अपनी परीक्षा में किए गए परिश्रम का फल मिलेगा। आज का दिन कर्ज मुक्ति दिला सकता है।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : हल्का पीला
सिंह
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी, घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। विज्ञान के छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, करियर के अच्छे अवसर मिलेंगे। आज यात्रा ज्यादा होने से थकान महसूस करेंगे। कलाकारों के लिए दिन अच्छा रहेगा, उनकी कला की तारीफ होगी। परिवार में किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है, गुस्से पर काबू रखें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, संतान संबंधी परेशानियां दूर होंगी। आज निवेश करने में सफलता मिलेगी और इसके लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह भी ले सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग
कन्या
आज आपका बौद्धिक कार्यों से धनार्जन होगा। आर्थिक रुप से आपको लाभ होगा। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है। आपकी खुशियों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। आपको पता नहीं है कि आपके सकारात्मक विचार व्यवहार आपके कार्यों में भी दिखाई देंगे। इससे आपके साथ काम करने वाले लोग आपसे बहुत ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। आज आपके भाग्यवृद्धि होने के भी संकेत है। किसी भी काम में अतिरेक या उत्साह से बचें। शारीरिक रूप से आपको अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हल्का भूरा
तुला
यदि आप बिजनेस कर रहे हैं, तो आपको नए अवसरों की प्राप्ति होने की संभावना बनेगी और आज किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आप कभी पहले ना मिले हो, लेकिन उससे मुलाकात करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। यदि आप राजनीति के क्षेत्र में जुड़े हैं, तो आपके प्रयास सफल होंगे और आज आपको कोई पद मिल सकता है। आज शासन और प्रशासन की तरफ से आपको सहयोग मिलेगा और आपके पद व प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको आज अपनी इनकम और खर्चों में संतुलन बना कर रखना होगा। आज आपके रुके हुए काम बन सकते हैं, जिससे आपके पास धन आ सकता है।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
वृश्चिक
आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित योग करें। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा है, आपकी शादी तय हो सकती है। आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर मूवी देखने का प्लान बन सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें, आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। परिवार के साथ घर में स्वादिष्ट खाने का आनंद उठाएंगे। सूर्य को नमस्कार करें, आपका दिन अच्छा बीतेगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : गहरा लाल
धनु
आज अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। आज आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफा नसीब होगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले कई बार सोचें। अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। किसी सुंदर पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। उच्च शिक्षा के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा कोई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। वाक चातुर्यता से आज आपका कार्य सरलता से संपन्न हो जाएगा। आज आपके दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला
मकर
बेवजह की चिंताएं आज के दिन आपको परेशान कर सकती हैं, फिजूल के खर्चों से भी दूरी बनाना जरूरी होगा। विद्यार्थियों को आज मनचाहे परिणाम प्राप्त करने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और किसी नई योजना पर काम करने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी आएगी और पारिवारिक दायित्वों का निर्वाह करेंगे। आज काम का बोझ आपके सिर पर रहेगा। व्यवसाय की योजनाओं को बल मिलेगा, जिससे आपके बिजनेस में अच्छी स्थिति आएगी। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। धर्म कर्म से जुड़े मामलों में भी दिन व्यतीत होगा।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
कुंभ
आज आपका दिन थकावट भरा रहेगा। घरेलू कामों की वजह से भाग-दौड़ बनी रहेगी। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं, यात्रा के दौरान किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। आज किसी को उधार देने से बचें। आज दिन की शुरुआत कुछ मीठा खाकर करें। नया वाहन खरीदने के लिए दिन अच्छा है। पिता का स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा, अभी सर्दी है ऐसे में उन्हें सर्दी से बचा कर रखें। जीवनसाथी के सहयोग से कोई रूका हुआ काम पूरा होगा। भगवान शंकर को जल अर्पित करें, मानसिक तनाव कम होगा।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला
मीन
आज आपका रूझान धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा, यदि आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का विचार कर रहे है तो यह समय आपके लिए शुभ है। प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाजी में कदम उठाने से बचें। विरोधियों से झड़प होगी। प्रेम के साथ-साथ प्रोफैशन पर भी ध्यान दें। स्वास्थ्य और आपके जीवनसाथी का मिजाज आपके दिन को नकारात्मक तौर पर प्रभावित कर सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। घर में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी मित्र की सहायता से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोगों के बीच आपकी प्रशंसा होगी
