मेष

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। अपने खर्चों से मुक्त महसूस करेंगे और अच्छे पैसों की आवक होगी, जिससे आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। खुद पर भरोसा बढ़ेगा और व्यापार में रिस्क लेंगे। परिवार के लोग आपके सुख को बढ़ाने वाले होंगे। काम के सिलसिले में आपकी योजनाएं सफल रहेंगी और दिनमान बढ़िया रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में हल्का तनाव रह सकता है लेकिन फिर भी रिश्ता समझदारी से चलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

वृष

किसी नकारात्मक मामले में फंसे तो आप कोई महत्वपूर्ण मौका भी गंवा सकते हैं, आज आप न कोई फैसला लें, न ही कोई निष्कर्ष निकालें, स्वभाव में तेजी या थोड़ा उलझने का अंदाज रहेगा, दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी भरा रहेगा, आप सोच-समझकर बोलें, आज आप दूसरेकी बात भी सुनने का ध्यान रखें, पार्टनर के साथ वाहन चलाते समय सावधानी रखें, सेहत ठीक-ठाक ही रहेगी, अच्छा भोजन भी मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

मिथुन

आज आपके सभी काम मन मुताबिक पूरे होंगे। भाग्य पर पूरा भरोसा न करें। पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहते हैं। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधित कामों में आपको लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से चल रही अनबन आज खत्म हो जायेगी। आज आप सुस्त महसूस करेंगे जो आपके काम में बाधाएं पैदा करेगा। किसी गरीब को खिलाना-पिलाना अच्छा हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिणपूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

कर्क

आज आपको पैसा कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। नया शुरू किया काम और पहले का काम, दोनों में तालमेल बैठाना कठिन होगा। मित्र परिवार से अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात ना करें। उनकी सलाह उलटी पड़ सकती है। अगर कोई ख्याल या बात मन को परेशान कर रही हो, तो उसे पत्र की तरह लिखें। हल मिलने में आसानी होगी। रिश्तेदार भी आज आपको क्लेश दे सकते हैं। अपना ज्यादातर समय काम में बिताएं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

सिंह

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सेहत बढ़िया रहेगी लेकिन अपनी खुशी के लिए कुछ खर्चा करेंगे। इनकम ठीक होगी। पारिवारिक कार्य में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास बहुत सफल होंगे और आप पूरे ध्यान से मन लगाकर काम करेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव देखने को मिल सकता है, फिर भी रिश्ते में थोड़ा रोमांस होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। अपने दिल की बात कहने का मौका मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

कन्या

बिजनेस में कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है, पार्टनर से सहयोग और सुख मिलेगा, लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा, आज सोचे हुए कुछ काम पूरे हो जाएंगे, आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है, अचानक कोई तरीका आपके दिमाग में आसकता है। आज अपने काम पर ध्यान दें, अधूरे काम समय पर निपट सकते हैं, धैर्य रखें, आपकी सेहत अच्छी रहेगी, मन भी प्रसन्न रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

तुला

आज हड़बड़ी और जल्दबाजी के कारण आपके कुछ काम बिगड़ सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और व्यापार में आज का दिन उन्नति दायक साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर अपने विचार व्यक्त करते समय दो बार सोच लें। जीवनसाथी के अच्छे मूड के कारण घर का माहौल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पहले के मुकाबले आज बेहतर रहेगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

वृश्चिक

धनराशि का उचित निवेश कैसे करें, इस बारे में दो-तीन जानकारों से सलाह लेकर ही अपना निर्णय लें। बचाए या कमाए हुए पैसों से निवेश करके और पैसा कैसे बढ़ सकता है। यह आपका आज का उद्देश्य होना चाहिए। जिस वस्तु को काफी दिनों से बेचने की कोशिश आप कर रहे थे, उसमें आज प्रगति होगी। नया घर खरीदते समय परिवार से मिली सूचना और सुझाव का ध्यान रखकर ही निर्णय लें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

धनु

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने विरोधियों से कुछ परेशानी हो सकती है। घर परिवार के लोग किसी बात को लेकर वाद-विवाद कर सकते हैं। आप एक बुद्धिमान व्यक्ति की तरह उन्हें कोई काम की सलाह देंगे जो बहुत काम आएगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में कुछ दिक्कतें महसूस करेंगे। आपका प्रिय गुस्से में आकर आपको उल्टा सीधा बोल सकता है। इनकम सामान्य रहेगी और सेहत बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में दिनमान आपके पक्ष में रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

मकर

आज आपको दिनभर सावधान रहना होगा, कुछ लोग अपने स्वार्थ के कारण आपके ही लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे, सावधान रहें, आपके मन में उथल-पुथल हो सकती है, पुरानी बातों में आज आप उलझे हुए रहेंगे, किसी समस्या का समाधान हाथों-हाथ नहींहोगा, कुछ खास काम आज अधूरे रह सकते हैं, काम में आपका मन नहीं लगेगा, बिजनेस में नए एग्रीमेंट अभी न करें तो ही अच्छा है, सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

कुंभ

प्रॉपर्टी से जुड़े मामले आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन काफी खुशनुमा रहेगा। परिवार का पूर्ण सहयोग प्रदान होगा। दोस्तों के साथ मिलकर काम करना अच्छा रहेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके हिसाब से चलेगी। आज आपको अपने ग़ुस्से और जुबान को शांत रखने की जरूरत है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

मीन

आपके जीवन में आए दुःखों की घड़ी खत्म हो रही है। साथ में आपको मिले हुए विश्वास और बुद्धिमत्ता द्वारा आप जीवन बेहतर करने की कोशिश करेंगे। आज आपके कई कामों को लेकर परेशानी दूर होगी या उचित व्यक्ति से पहचान आपके लिए मददगार होगी। कानून से जुड़ा व्यक्ति या मित्र आप को खास सलाह देगा। जीवन को कुशलता से आगे ले जाने की मानसिकता तैयार करें।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग