मेष
आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। दूसरे लोगों से आपको मदद मिलती रहेगी। आज आप हर किसी की बात को गंभीरतापूर्वक सुनेंगे। आज कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। आप उनके साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी खास क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिये आप तत्पर रहेंगे। काम के प्रति समर्पित होने से अधिकारी वर्ग आपसे इम्प्रेस होंगे। बच्चों का अच्छा व्यवहार देखकर माता-पिता खुश होंगे। शनि स्तोत्र का पाठ करें,आपको सभी काम में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
वृष
धन हानि के कारण परिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। इसलिए आपको हर संभव सतर्कता एव सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र पर सोच-विचार कर निर्णय लें। दूसरों पर अत्याधिक भरोसा आपको परेशानी में डाल सकती है। आपके कुछ रिश्तेदार अनौपचारिक मोड़ ले सकते हैं और समस्याएं पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। आप गर्दन अथवा गले को प्रभावित करने वाली कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। आपके परिवार के कुछ सदस्यों (विशेषकर पिता) का स्वास्थ्य आपके लिए गंभीर चिंता का कारण हो सकता है।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग
मिथुन
बिजनेस और नौकरी में परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें। उन्नति के रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। अपनी सोच सकारात्मक रखें। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग भी मिलसकता है। आपका पार्टनर संवेदनशील मूड में रहेगा। आपकी भावनाओं का सम्मान होगा। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
कर्क
आज यात्राओं से व्यावसायिक संबंधों में सुधार होगा। आपका जीवनसाथी रोज़ाना की जरूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने की संभावना है। आसपास या साथ काम करने वाले किसी व्यक्ति को आपके बारे में कोई गलतफहमी हो सकती है। जो लोग शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उन्हें आज पढ़ाई में मन लगेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
सिंह
आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। घर पर किसी मित्र के आने से आपको ख़ुशी होगी। अपनी खुशी बरकरार रखने के लिये आज आपको विवादों से दूर रहना चाहिए किसी पुरानी बात को लेकर आपको चिंता हो सकती है। आज आप किसी न किसी काम में उलझ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन कुछ मामलों में आप सफल भी होंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बनायेंगे। ऑफिस में आपकी इम्पोर्टेंस बनी रहेगी। मछलियों को दाना खिलाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।
