मेष
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। खर्चों में कमी आने से आपको राहत मिलेगी और आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन संचित कर पाने में सफल होंगे। परिवार के साथ बढ़िया भोजन का आनंद लेंगे। काम के सिलसिले में कुछ समस्याएं रह सकती हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सलाह आपको सही रास्ता दिखाएगी। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी और प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन बाहर घूमने जाने के लिए अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : लाल रंग
वृष
नौकरी वालों को अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आज बहुत सारा काम करना पड़ सकता है, लेकिन कामकाज से घबराएं नहीं। पार्टनर से प्यार और सुख मिलने के योग बनेंगे। धन लाभ के योग हैं। उलझे हुए मामलों को सुलझाना आपके लिए आसान हो सकता है। निवेश के भी योग बन रहे हैं। नए मकान खरीदने का मन बनेगा। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है। सेहत में थोड़ा सुधार हो सकता है।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
मिथुन
आज परिवार वालों के साथ अधिक-से-अधिक समय बितायेंगे। समाज में आपकी स्थिति मजबूत होगी। माता जी की सेहत-स्थिति बिगड़ सकती है। इससे आप थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। आपको उनकी उचित देखभाल करने की आवश्यकता है। नए वाहन की खरीदारी की भी संभावना है। परिवार के साथ आनंददायक समय बीतेगा। आज आपके साहस में वृद्धि रहने वाली है आप मेहनत से भागेंगे नहीं। व्यापार में अचानक से किसी दूसरे का दखल भी बढ़ सकता है।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
कर्क
आज पूरा दिन बेकार के तनाव से आप परेशान हो सकते हैं। बेहतर होगा दोस्तों के साथ खुशी के पल बिताएं, वरना आपकी परेशानी धीरे-धीरे और भी बढ़ती जायेगी। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के लिये आज आपके मन में कुछ नये आइडिया आयेंगे। जिसकी जांच-परख करने के लिये आज का दिन ठीक है। आज का दिन खुशनुमा बनाने के लिये मानसिक तनाव और झंझटों से बचें। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। धन में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग
सिंह
आज का दिन ध्यान से चलने वाला है। काम के मामले में दिन शानदार रहेगा और आपको आपकी मेहनत के नतीजे मिलेंगे। आपके प्रेम जीवन के लिए समय कमजोर रहेगा। अपना ध्यान काम पर रखें और आपके परिवार को भी आज आपकी जरूरत पड़ सकती है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करेंगे तो आपको इनकम बढ़ाने के नए रास्ते नजर आएंगे। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जो किसी समस्या से बाहर निकलने में आपकी मदद करेगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
कन्या
कार्यक्षेत्र और बिजनेस में दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। नया काम भी मिल सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में सहयोग और सफलता मिल सकती है। धन लाभ हो सकता है। आज आप दुश्मनों पर भारी रहेंगे। नौकरी में प्रगति होगी। आपको किए गए कामों से धन लाभ होगा। संतान से सुख और आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आज पैसों और परिवार को लेकर आपकी सोच सही रहेगी।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग
तुला
आज आपको अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और उत्सव भी हो सकता है। स्टॉक का काम करने वालों को थोड़ा ज्यादा संभल कर कदम बढाना होगा। आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। परिवार में लाभ की स्थिति बनेगी। रचनात्मक काम से आपको फायदा मिलेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
वृश्चिक
आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके जीवन में कई बदलाव होंगे। आज कई नये लोगों से संपर्क बनने का योग बन रहा है। जिनसे मिलकर व्यक्तित्व और क्षमताओं का विकास होगा। समाज में आपकी अलग पहचान बनेगी। व्यापर में तरक्की होगी धन लाभ होगा। दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने के लिये जायेंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुयें है आज उन्हें काफी फायदा होने वाला है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
धनु
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको अपने खर्चों में गिरावट महसूस होगी जिससे थोड़ी राहत मिलेगी। किसी बेवजह की यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिससे मानसिक रूप से थोड़ा कष्ट होगा और आप थोड़ा व्यस्त रहेंगे। काम के सिलसिले में ध्यान से चलने का समय है। आपके विरोधी प्रबल रहेंगे, इसलिए सावधानियां। पारिवारिक जीवन से आपको खुशी मिलेगी। आपकी संतान आज अपने क्षेत्र में अच्छा काम करेगी और आपको उनकी तरक्की से संतुष्टि मिलेगी।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग
मकर
निचले वर्ग के लोगों से मदद और फायदा मिल सकता है। बिजनेस में नई योजनाएं सामने आ सकती हैं। आज आपको एक नई शुरुआत का मौका आपको मिल सकता है। जूनियर और सीनियर सब आपकी मदद करेंगे। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं, तो आप सफल होसकते हैं। पुराने समय में आपने किसी की जो मदद की होगी, वह अचानक आपके काम आ सकती है। आज आप प्रेम की तलाश में भावुक हो सकते हैं। पार्टनर को खुश करने के लिए खर्चा भी करेंगे।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
कुंभ
आज शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। कुसंगति से बचें। जोखिम न उठाएं। माता-पिता अपने बच्चों के प्रदर्शन के बारे में खुश होंगे। आप में से कुछ को नए क्षेत्रों में उद्यम करने का अवसर मिलेगा और आप अपने प्रयासों में सफल रहेंगे। भाई-बहनों में असीम प्यार देखने को मिलेगा मिलेगा। बुजुर्गों का सम्मान करें। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिलेगी। कोई नई बात आप सीख सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
मीन
आज का दिन आनंददायक रहने वाला है। बिजनेस से रिलेटेड कोई बड़ी खबर आज आपको मिल सकती है। अगर आपके मन में कोई योजना हैतो आज का दिन आपके लिये खास हो सकता है। इस राशि के छात्रों के लिये आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। स्कूल में आपको सभी टीचर से पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। होमवर्क का वर्कलोड आज कम रहेगा। आज नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। इस राशि के विवाहित आज पार्ट्नर को कोई अच्छी सी वॉच गिफ्ट कर सकते हैं। कामयाबी जरुर हासिल होगी।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
