नई दिल्ली। झारखंड के सबसे ऊंचे रोपवे पर रविवार की शाम भीषण हादसा हो गया है। रामनवमी के कारण वहां काफी भीड़ थी। इस बीच श्रद्धालुओं को ले जा रही रोपवे की ट्ालियां आपस में टकरा गईं। जिससे वहां कई श्रद्धालु फंस गए। हालांकि समय रहते वहां रेसक्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था और काफी लोगों को बचा भी लिया गया है, लेकिन करीब 22 घंटे बीत जाने के बाद भी करीब 48 लोग वहां फंसे हुए हैं।
बता दें कि रविवार शाम को 5 बजे त्रिकूट रोपवे की ट्रॉलियां आपस में टकरा गईं थीं। इस वजह से लोग पहाड़ी पर फंस गए। देर रात से ही एनडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया था। लोगों की मदद के लिए सेना भी बुलाई गई, लेकिन अभी तक लोगों को सुरक्षित वापस लाया नहीं जा सका है।
दरअसल रविवार को रामनवमी पर यहां पूजा करने और घूमने के लिए सैकड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। रोपवे की एक ट्रॉली नीचे आ रही थी। जो ऊपर जा रही ट्रॉली से टकरा गई, इस हादसे में ट्रॉली में सवार लोग घायल हो गए। जब यह हादसा हुआ उस वक्त करीब दो दर्जन ट्रॉली हवा में थी। सेना का हेलिकॉप्टर इन लोगों को रेस्क्यू करने पहुंच रहा है तो हेलिकॉप्टर की पंखी की तेज हवा के के कारण ट्राली हिलने लगती है जिससे लोगों के लिए खतरा बन जाता है।
