नेशनल क्रश रोहित सराफ ने हालही में साझा किया कि ‘मिसमैच्ड 3’ की टीम ने प्रोजेक्ट का हैदराबाद शेड्यूल पूरा कर लिया है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ बिहाइंड-द-सीन पिक्चर्स पोस्ट कीं, जिसने उनके फैंस को उत्साहित कर दिया है। तस्वीरें रोहित और उनकी को-स्टार प्राजक्ता कोली की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की एक बेहतरीन झलक देती हैं। एक्टर ने नेटफ्लिक्स ओरिजिनल में ऋषि सिंह शेखावत के किरदार से प्रसिद्धि हासिल की और खुद को नेशनल क्रश के रूप में स्थापित किया।

फैंस उत्साह से भरे हुए हैं और वेब सीरीज़ में ऋषि के आर्क के विस्तार को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित की मुख्य भूमिका वाली यह सीरीज़, अपने प्रतिभाशाली एक्टर्स के साथ, अपनी रिफ्रेशिंग स्टोरी और कभी न देखें किरदारों से मनोरंजन का एक अलग पहलू परोसने के लिए तैयार है।

‘मिसमैच्ड 3’ के अलावा, रोहित अपनी रोमांटिक कॉमेडी ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ की थिएट्रिकल रिलीज के लिए भी तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में उन्हें जिबरान खान, पश्मीना रोशन और नैना ग्रेवाल के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए देखा जाएगा। निपुण अधिकारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 28 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Suresh Saraf (@rohitsaraf)