गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज को इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय IGNOU से विभिन्न विषयों को संचालित करने की मान्यता मिल गई है। नई शिक्षा नीति 2020 के लागू होने के बाद से सभी रेगुलर विश्वविद्यालयों व उनसे सम्बद्ध महाविद्यालयों को व्यक्तिगत रूप से डिग्री व कोर्स के संचालन पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। जिसे अब छात्र केवल ओपन विश्वविद्यालयों से व्यक्तिगत डिग्री ले सकते हैं।
इसको लेकर गोण्डा जनपद के अत्यधिक छात्र परेशान थे, लेकिन अब श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोण्डा को इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय IGNOU का स्टडी सेण्टर बनाये जाने से छात्रों को भटकना नहीं पड़ेगा और ऐक्षिक विषयों के साथ स्नातक और परास्नातक व अन्य डिप्लोमा तथा डिग्री कोर्स को व्यक्तिगत रूप से कर सकते हैं। यह जानकारी श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ.श्री रविन्द्र कुमार पाण्डेय जी ने दी।
गोण्डा जनपद के सभी इक्षुक छात्र लोग इसकी विस्तृत जानकारी श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज और ignou के साइट पर प्राप्त कर सकते हैं।आवेदन की अन्तिम तिथि 9 सितम्बर है ,निर्धरित तिथि के अन्तर्गत सभी इक्षुक छात्र व व्यक्ति अपना आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी व परामर्श के लिये बी.एड.विभाग के प्रोफेसर डॉ.श्री संदीप कुमार श्रीवास्तव जी से सम्पर्क करें।
