देहरादून l उत्तरांचल प्रेस क्लब अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मैच महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज में खेला गया। फाइनल मुकाबला दून लायंस बनाम दून सुपर किंग के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दून लायंस ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 135 रनों का लक्ष्य रखा। जिसका दून सुपर किंग ने जवाबी बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में ऑल आउट होकर 124 रन सिमट गए।

मैच में दून लायंस की ओर से कप्तान योगेश सेमवाल ने 21 रन, पंकज पंवार ने 20 रन, राजू पुशोला ने 16, संदीप गौतम ने 13 और संतोष चमोली ने 12 रनों का योगदान किया। दून सुपर किंग के कुलदीप सिंह रावत ने 4 और मनबर सिंह रावत व अभय कैंतुरा ने 2-2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दून सुपर किंग के शैलेंद्र सेमवाल ने 34 रन, कुलदीप सिंह रावत ने 12 रन, मनमोहन शर्मा ने 11 रन और सुमन सेमवाल ने 10 रन का योगदान दिया। पूरी टीम 20 ओवर में 124 रन पर ही सिमट गई। दून लायंस की ओर से संजय घिल्डियाल ने 4 विकेट और संदीप बड़ोला और राजू पुशोला ने 2-2 विकेट लिए।

मैच के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विशिष्ट अतिथि एसएसपी अजय सिंह, सीआईएमएस के चेयरमैन ललित जोशी और पैनेसिया अस्पताल के चेयरमैन रणवीर सिंह चौहान के साथ ही अतिथि स्वराज पार्टी के अध्यक्ष रमेश जोशी, दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता मौजूद थे। मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को ट्राफी व स्मृति चिन्ह प्रदान किए। मैच के फाइनल विजेता टीम को ललित जोशी की ओर से 31 हजार और उप विजेता टीम को 21 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। उन्होंने अपने कॉलेज में पत्रकारों के 100 बच्चों को पढ़ाई के लिए ट्यूशन फीस नहीं लेने की भी घोषणा की।

मेन ऑफ द सीरिज मनीष डंगवाल के नाम रही। बेस्ट बैटसमेन का खिताब विकास गुसाईं के नाम रहा। बेस्ट बॉलर का खिताब संदीप बड़ोला का मिला। टूर्नामेंट के 13 मैचों के मेन ऑफ द मैच सुनील कुमार, कुलदीप सिंह रावत, मनीष डंगवाल, संदीप बड़ोला, हर्षमणि उनियाल, मनीष डंगवाल, साकेत पंत, शिवेश शर्मा, राजू पुशोला, सुरेन्द्र डसीला, अभय कैंतुरा, विकास गुसाईं व संजय घिल्डियाल के नाम रहा। सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह व नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। अंपायर की भूमिका पंकज, मिक्की और स्कोरर दीपक ने निभाई। प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कंडारी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुरेन्द्र सिंह डसीला ने किया।