गोंडा । लापरवाही पर एक लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उस पर अभिलेखों में हेराफेरी कर अधिकारियों को गमराह करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले की जांच मनकापुर तहसीलदार को सौंपी गई है।
मनकापुर स्थानीय तहसील के विद्यानगर में तैनात लेखपाल देवव्रत व्यास को लापरवाही व अनुशासनहीनता मामले में निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में उपजिलाधिकारी आकाश सिंह ने बताया कि लेखपाल देवव्रत व्यास के खिलाफ उच्च अधिकारियों का फोन न उठाने, राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी कर अधिकारियों को गुमराह करने की शिकायत मिली थी ।
एसडीएम ने बताया कि कदाचार अनुपालन में ढिलाई, जनहित कार्यों में संवेदनहीनता व सरकारी कार्यों में उदासीनता बरतने के आरोप में लेखपाल देवव्रत को निलंबित करते हुए जांच तहसीलदार मनकापुर पैगाम हैदर को सौंपी गई है।
