मुजफ्फरनगर । जानसठ क्षेत्र के राजपुर गांव में उधार के दो सौ रुपये के विवाद में खूनी खेल खेला गया। हमलावरों ने मजदूर और उसके परिवार पर फायरिंग की। गोली लगने से संजू वाल्मीकि 35 की मौत हो गईए जबकि दो बच्चों समेत परिवार के तीन सदस्य घायल है।
मंगलवार देर शाम राजपुर गांव में संजू पुत्र अमर सिंह का दो सौ रुपये को लेकर गांव के ही राजेंद्र सिंह पक्ष से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मोहल्ले के कुछ लोगों ने बीच.बचाव करा दिया। लेकिन कुछ देर बाद राजेंद्र पक्ष के लोगों ने संजू के घर पर पहुंचकर बंदूक और तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली लगने से संजूए उसका भाई मोहित वाल्मीकि घायल हो गए। संजू के चार साल के बेटे शौर्य और पांच साल की बेटी दिव्या को भी छर्रे लग गए। वारदात के बाद हमलावर फरार है।
परिजन घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र जानसठ लेकर पहुंचेए लेकिन तब तक संजू की मौत हो गई। घायल मोहित वाल्मीकि ने बताया कि 200 रुपये को लेकर विवाद हुआ था। गांव के ही एक व्यक्ति को उधार रुपये दिलाए थेए उसने रुपये वापस नहीं किए। जिस कारण हमलावर हमारे घर आकर तकादा कर रहे थे। हमने रुपये दे दिए थेए लेकिन रात के समय घर पर आकर फायरिंग कर दी। उधरए वारदात के बाद सीओ शकील अहमद मौके पर पहुंचे। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि जांच की जा रही है।
