गोंडा। बहराइच जनपद में अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सरकारी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश राय और विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव सिंह मौजूद रहे।

amrit mahotsav

इस दौरान संगठन को और आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई। इसके अलावा सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने का आह्वान किया गया।

इस मौके पर बलरामपुर हिंदू युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष रंजीत आजाद, गोंडा जिला अध्यक्ष शारदा कांत पांडे, लखनऊ जिला अध्यक्ष, बहराइच जिला अध्यक्ष और रेहरा बाजार ब्लाक प्रभारी रघुवंश मणि तिवारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में रेहरा ब्लॉक अध्यक्ष अजय तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।