देहरादून। प्रदेश में अगले शिक्षा सत्र से छात्र-छात्राओं को स्कूलों में रोजगारपरक शिक्षा मिलेगी। ई शिक्षा नीति को लागू किए जाने को लेकर सचिवालय में हुई बैठक में मुख्य सचिव एसएस संधू ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में बाल वाटिकाएं बनेंगी।

कक्षा छह से ही शैक्षिक पाठ्यक्रम में व्यावसायिक शिक्षा को शामिल कर दिया जाएगा। व्यवसायिक और कंप्यूटर कोर्स शुरू किए जाएंगे। जबकि मातृ भाषा और हिंदी में पाठ्य पुस्तकें होंगी। नशिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि नई शिक्षा नीति को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि छात्रों के समग्र विकास के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कक्षा 10 एवं 12 की परीक्षाओं में बदलाव किया जा सकता है। इसमें भविष्य में सेमेस्टर या बहुविकल्पीय प्रश्न आदि जैसे सुधारों को शामिल किया जा सकता है।