लखनऊ। सुबह 10:00 बजे तक आए रुझानों में बीजेपी को पांच राज्यों में से चार राज्यों में प्रचंड बहुमत मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है और वह करीब 284 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

उत्तर प्रदेश में सपा 105 सीटों पर आगे है जबकि बसपा और कांग्रेश चार चार सीटों पर बढ़त बजाए बनाए हुए हैं। सबसे बड़ी बात है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश मैं माना जा रहा था कि बीजेपी को बहुत ज्यादा फायदा नहीं होगा लेकिन अनुमानों की विपरीत बीजेपी ने वहां शानदार प्रदर्शन किया है और 67 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। मेरठ, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।

उत्तराखंड में बीजेपी 50 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कॉन्ग्रेस 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं मतलब उत्तराखंड में भी बीजेपी बहुमत की ओर बढ़ रही है।

इसी तरह मणिपुर में बीजेपी को 34 सीटों पर बड़ा दिखाई दे रही है वहीं कांग्रेस 15 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

गोवा में बीजेपी 28 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस 14 सीटों पर आगे है।

पंजाब में आप ने शानदार प्रदर्शन किया है और 87 सीटों पर आगे है जबकि अकाली दल 8 सीटों पर कांग्रेस 19 सीटों पर और बीजेपी 3 सीटों पर आगे चल रही है।