नई दिल्ली। आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ता ही जा रहा है। कुछ दिन पहले हुए कामर्शियल गैस सिलिंडर में वृद्धि के बाद अब घरेलू गैस सिलिंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। शनिवार को 14ण्2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई। यह वृद्धि शनिवार यानी 7 मई 2022 से ही प्रभावी हो गई है। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 999.50 रुपये प्रति सिलिंडर हो गई है। इससे पहले घरेलू एलपीजी के दाम 22 मार्च को 50 रुपये बढ़े थे। अप्रैल माह में इस सिलिंडर की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ था।

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल.डीजल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी तो शुरू हो ही गई थी। उसके बाद एलपीजी के दाम में भी बढ़ोतरी शुरू हो गई थी। इसी क्रम में 22 मार्च 2022 को घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। उसके बाद दिल्ली में गैस सिलिंडर की कीमत 949.50 रुपये हो गई थी।

घरेलू एलपीजी की कीमत में बढ़ोतरी के बाद बीते एक अप्रैल को 19 कलो वाले कामर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई थी। उस दिन इसका दाम 249.50 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ा था। इसके बाद दिल्ली में इस सिलिंडर का दाम 2253 रुपये हो गया था। इसके बाद 1 मई 2022 को भी कामर्शियल एलपीसी गैस सिलिंडर के भाव में 104 रुपये प्रति सिलिंडर का इजाफा कर दिया था। उसके बाद 19 किलो वाले वाले कॉमर्शियल गैस सिलिंडर का दाम बढ़कर 2,355 रुपये प्रति सिलिंडर पहुंच गया है।