नई दिल्ली। वेस्टइंडीज में एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड स्टेडियम में खेले गए अंडर 19 विश्वकप में शनिवार को भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को चार विकेट से हराकर एक बार फिर विश्वकप पर अपना कब्जा जमा लिया। भारत की इस जीत से भारतीय प्रशंसक खुशी से झूम उठे।
50-50 ओवरों इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में शनिवार को भारत का मुकाबला भारत के साथ हुआ। इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम की शुरूआत बहुत अच्छी नहीं रही है। पूरी इंग्लैंड की टीम 45 ओवरों में 189 रन बनाकर आल आउट हो गई।
इंग्लैंड की तरफ से जेम्स रेव में शानदार पारी खेलते हुए 95 रन बनाए। इसके जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत भी बहुत अच्छी नहीं रही। भारत के ओपनर अंगकृष रघुवंशी बिना कोई रन बनाए दूसरी गेंद पर ही आउट हो गए। इसके भारतीय टीम ने संभलकर खेलना शुरू किया। भारत की तरफ से शैक रशीद ने 50 रन का योगदान दिया। वहीं निशांत संधू ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली। इसके बाद भारतीय टीम के विकेट कीपर दिनेश बाना के लगातार दो छक्कों ने भारत को विजय श्री दिला दिया। भारतीय टीम ने छह विकेट खोकर मैच जीत लिया।
