नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) अब गुयाना गणराज्य के छात्रों को ओपन एंड डिस्टेंस लनिंग और ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई करवाने में मदद करेगा। इसके लिए इग्नू और गुयाना ऑनलाइन एकेडमी ऑफ लर्निंग के बीच समझौता हुआ है।
इग्नू प्रशासन के मुताबिक, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नागेश्वर राव और गुयाना ऑनलाइन एकेडमी ऑफ लर्निंग के निदेशक प्रो. जैकब ओपाडेय के बीच पिछले दिनों समझौता हुआ है।
प्रो. राव का मानना है कि इससे इग्नू के अंतरराष्ट्रीय पद चिह्न का विस्तार करने में मदद मिलेगी। इग्नू की अनूठी शिक्षा शास्त्र और मिश्रित दृष्टिकोण के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ओडीएल के साथ-साथ ऑनलाइन शिक्षा और शिक्षार्थियों की सहायता भी प्रदान कर सकता है जो सर्वोपरि है।
