शामली। आदर्श मंडी थाने में सोमवार रात इंस्पेक्टर और दरोगा आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। साथी पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों में बीचबचाव कराया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है। एसपी ने सीओ कैराना को मामले की जांच सौंपी है।
वीडियो में इंस्पेक्टर एमपी सिंह कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं। दरोगा भूदेव सिंह पास में खड़े हैं। दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो रही है। कुछ देर बाद दोनों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। साथी पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उन्हें शांत किया। इंस्पेक्टर और दरोगा ने इसकी शिकायत एसपी से की है। जिस पर एसपी अभिषेक झा ने मामले की जांच सीओ कैराना बिजेंद्र भड़ाना को सौंपी है।
