दिल्ली। जहांगीरपुरी में शनिवार को हुई हिंसा का कथित मास्टरमाइंड मोहम्मद अंसार का अपने इलाके में काफी दबदबा है। पेशे से कबाड़ी (स्क्रैप डीलर) का काम करने वाला अंसार सोना, शराब, महंगी कारों के साथ हथियार का भी शौकीन बताया जाता है। इसकी झलक इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहे उसके फोटो में देखने को मिलती है। महज चौथी क्लास तक पढ़ाई करने वाले अंसार का अपराध से भी पुराना नाता है।

जब पुलिस ने इसकी बीएमडब्ल्यू के साथ अंसार के कुछ फोटो देखे तो आशंका जताई गई कि इसके पास लग्जरी गाड़ियां हो सकती हैं। हालांकि, इस सिलसिले में पूछताछ करने पर पता चला कि उसने किसी को ब्याज पर रुपये दिए थे और बदले में उसकी

बीएमडब्ल्यू कार कुछ समय के लिए अपने पास रख ली थी। पुलिस अंसार के हवाला कनेक्शन की भी जांच कर रही है और यह भी आशंका है कि उसके पास पुरानी लग्जरी गाड़ियां और अकूत दौलत हो सकती है, हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।